बिना डेट ऑफ बर्थ के जानें क्या लिखा है किस्मत में ज्योतिष के अनुसार किसी जातक का भविष्यफल जानने के लिए जन्म की तारिख, समय और जन्म स्थान का होना आवश्यक है, लेकिन बहुत से लोगों को अपनी जन्म तिथि या समय का पता नहीं होता, इसलिए उनकी कुंडली बनाना संभव नहीं होता है। यदि किसी जातक को यह पता है कि उसका जन्म किस तिथि को हुआ है तो उसके आधार पर भी उसके व्यक्तित्व के बारे में बहुत कुछ बताया जा सकता है। प्रतिपदा तिथि को जन्म लेने वाले जातक प्राय अच्छे कामों से दूर रहकर अनैतिक और क़ानून विरोधी कामों में लिप्त रहते हैं। तामसिक भोजन पसंद करने वाले ऐसे लोगों की दोस्ती गलत तत्वों से हो सकती है। इस तिथि के स्वामी देव अग्नि हैं इसलिए इन जातकों को अग्नि की पूजा और हवन आदि करना चाहिए तथा प्रतिपदा तिथि को पेठा या कुम्हड़ा का सेवन नहीं करना चाहिए वर्ना धन हानि संभव है। द्वितीय तिथि को जन्मे जातक प्राय स्वार्थी, झूठी या बनावटी बातें करने वाले तथा मन में दूसरों के प्रति वैर भाव रखने वाले होते हैं। ऐसे जातकों में पर स्त्री के प्रति लगाव बने रहने से अपमानित होने की संभावना बनी रहती है। इस तिथि के...
Welcome to Notes Show